top of page
HR Tech Whatsapp Group Join.png

क्यों महेंद्र सिंह धोनी बन गए बौद्ध भिक्षु ? इस नए अवतार को देखकर फैंस हुए हैरान


भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व कप्तान एम.एस धोनी को कुल कप्तान के नाम से जाना जाता है। क्रिकेट के बाद अब वो असली जिंदगी में भी शांति की राह पर चल दिए है। इंटरनेट की दुनिया में धोनी की एक तस्वीर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।


धोनी इस तस्वीर में सिर मुंडवाए हुए हैं और वह बौद्ध मान्क यानी भिक्षु जैसे कपड़े पहने हुए दिख रहे हैं। फैंस क्रिकेट किंग धोनी के नए लुक को देखकर काफी हैरान हैं, लेकिन किसी को नहीं समझ आ रहा कि ‘सीन क्या है’?


MS Dhoni का ये वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने शेयर किया है। देखने में ये वीडियो कोई ऐडवर्टीजमेंट लग रहा है। वीडियो में धोनी सिर मुंडवाए हुए हैं और बौद्ध भिक्षुक जैसे नजर आ रहे हैं। वह वीडियो में किसी जंगल के बीच में नजर आ रहे हैं।


धोनी वीडियो में कह रहे हैं, ‘जल्द जान जाएंगे क्या है इस अवतार के पीछे का मंत्र!’ दरअसल, धोनी का ये लुक आईपीएल के विज्ञापन के लिए है। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से धोनी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई इंडियंस इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लालची बता रहे हैं।

Video:-



आपको बता दें कि धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2021 की तैयारी में जुटी है। इस बार चेन्नई की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को अपने आईपीएल सफर की शुरूआत करेगी।


धोनी की कप्तानी में सीएसके तीन बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। लेकिन पिछले आईपीएल में धोनी की टीम ने खराब प्रदर्शन किया था। सीएसके पिछले सीजन 14 में से मात्र 6 मैच जीत पाए थी।





Share this Post with Your Family and Friends :
Subscribe Haryana Tech YouTube Channel to get Latest Updates :-
sub now hr tech.gif
HR Tech Whatsapp Group.png
HR Tech Youtube Channel.png
HR Tech Whatsapp Channel.png
📢 Latest Updates :-
HR Tech Youtube Channel Subscribe.png
bottom of page